दुर्ग/वैशाली नगर: होली के पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और मर्यादित तरीके से मनाने के लिए दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। स्थानीय विधायक रिकेश सेन ने त्योहार की आड़ में हुड़दंग मचाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि इस बार हुड़दंगियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
‘हुड़दंग मुक्त वैशाली नगर’ अभियान का शंखनाद
विधायक रिकेश सेन ने ‘हुड़दंग मुक्त वैशाली नगर अभियान’ के तहत घोषणा की है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों की सटीक जानकारी देने वाले जागरूक नागरिक को 21,000 रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।
यदि कोई भी व्यक्ति होली के दिन इन गतिविधियों में शामिल पाया जाता है, तो उसकी शिकायत की जा सकती है:
शिकायत करने की प्रक्रिया
इनाम की राशि प्राप्त करने और कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए शिकायतकर्ता को साक्ष्य के रूप में हुड़दंगियों की गाड़ी का नंबर, स्पष्ट फोटो और वीडियो व्हाट्सएप के माध्यम से भेजना अनिवार्य होगा।
विधायक और पुलिस दोनों रहेंगे ‘एक्टिव मोड’ पर
विधायक रिकेश सेन ने कहा कि होली खुशियों और भाईचारे का पर्व है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं, जिसे इस बार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन के साथ-साथ वे स्वयं भी सड़क पर एक्टिव मोड में रहेंगे। यदि किसी कारणवश मौके पर तत्काल कार्रवाई नहीं हो पाती है, तो व्हाट्सएप पर मिले वीडियो साक्ष्य के आधार पर आरोपियों को बाद में चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मातृशक्ति की सुरक्षा सर्वोपरि
क्षेत्रवासियों से शांति की अपील करते हुए विधायक ने कहा कि माता-बहनों की सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन और पुलिस के नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए सुरक्षित और मर्यादित होली मनाएं। इसके साथ ही विधायक ने वैशाली नगर की जनता को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए भरोसा दिलाया कि इस बार क्षेत्र में पूर्ण शांति और सौहार्द के साथ यह पर्व मनाया जाएगा।
रायपुर/दुर्ग: छत्तीसगढ़ भाजपा ने कड़ा रुख अपनाते हुए दुर्ग के कद्दावर नेता विनायक ताम्रकर को…
दुर्ग। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने अब तक की सबसे…
भिलाई: होली के पावन अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात…
सिमगा/छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के सिमगा क्षेत्र के ग्राम दरचुरा के पास आज सुबह एक दर्दनाक…
जशपुर : जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र से एक भीषण सड़क हादसे की खबर…
भिलाई /छत्तीसगढ़ सरकार के बजट 2026-27 ने भिलाईवासियों, विशेषकर वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों…