रायपुर। राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। अस्पताल परिसर के B-ब्लॉक की तीसरी मंजिल से गिरकर एक मरीज की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान करण नायक बंजारा के रूप में हुई है। वह रक्त संबंधी बीमारी (Blood-related disease) से पीड़ित था और पिछले कुछ समय से एम्स के B-ब्लॉक स्थित B4 वार्ड में अपना इलाज करा रहा था। शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
इस हादसे के बाद अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है।
स्थानीय सूत्रों और परिजनों का आरोप है कि इतने बड़े संस्थान में मरीजों की निगरानी के लिए समुचित इंतजाम नहीं हैं।
बताया जा रहा है कि अस्पताल में मरीजों से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती का दावा किया जाता है, बावजूद इसके यहाँ लगातार मरीजों के कीमती सामान चोरी होने की शिकायतें आती रहती हैं।
मरीज तीसरी मंजिल से खुद गिरा या यह कोई बड़ी लापरवाही है, इसे लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है
घटना की सूचना मिलते ही आमानाका थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वार्ड में तैनात स्टाफ और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
रायपुर/दुर्ग: छत्तीसगढ़ भाजपा ने कड़ा रुख अपनाते हुए दुर्ग के कद्दावर नेता विनायक ताम्रकर को…
दुर्ग। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने अब तक की सबसे…
भिलाई: होली के पावन अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात…
सिमगा/छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के सिमगा क्षेत्र के ग्राम दरचुरा के पास आज सुबह एक दर्दनाक…
जशपुर : जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र से एक भीषण सड़क हादसे की खबर…
भिलाई /छत्तीसगढ़ सरकार के बजट 2026-27 ने भिलाईवासियों, विशेषकर वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों…