बिग ब्रेकिंग: मुंगेली में ACB की बड़ी कार्यवाही, रेंजर और डिप्टी रेंजर 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Spread the love

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एसीबी (Anti-Corruption Bureau) बिलासपुर की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को रंगे हाथों रिश्वत लेते दबोच लिया है।

रेस्टोरेंट में बिछाया गया जाल

​मिली जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम ने मुंगेली के ‘मित्र मिलन रेस्टोरेंट’ में घेराबंदी कर ट्रैप बिछाया था। जैसे ही आरोपी अधिकारियों ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, टीम ने उन्हें धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  1. पल्लव नायक (रेंजर, सुरही रेंज)
  2. मनीष श्रीवास्तव (डिप्टी रेंजर)

क्या है पूरा मामला?

​लोरमी निवासी शिकायतकर्ता अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके वाहन को छोड़ने के एवज में अधिकारियों द्वारा अवैध पैसों की मांग की जा रही थी।

  • दबाव की रणनीति: अधिकारियों ने शिकायतकर्ता पर चालान जल्दी पेश करने के नाम पर 4 से 5 लाख रुपये खर्च होने का डर दिखाकर दबाव बनाया था।
  • रिश्वत की मांग: अंततः वाहन छोड़ने के बदले 70,000 रुपये की मांग की गई थी।
  • पहली किस्त पर कार्रवाई: आज रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50,000 रुपये लेते हुए दोनों को रंगे हाथों पकड़ा गया।

ACB बिलासपुर का ‘अर्धशतक’ के करीब प्रहार

​भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में एसीबी बिलासपुर की यह सक्रियता काबिल-ए-तारीफ है। पिछले 2 वर्षों में यह 45वीं ट्रैप कार्रवाई है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद से ही वन विभाग और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *