मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एसीबी (Anti-Corruption Bureau) बिलासपुर की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को रंगे हाथों रिश्वत लेते दबोच लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम ने मुंगेली के ‘मित्र मिलन रेस्टोरेंट’ में घेराबंदी कर ट्रैप बिछाया था। जैसे ही आरोपी अधिकारियों ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, टीम ने उन्हें धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
लोरमी निवासी शिकायतकर्ता अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके वाहन को छोड़ने के एवज में अधिकारियों द्वारा अवैध पैसों की मांग की जा रही थी।
भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में एसीबी बिलासपुर की यह सक्रियता काबिल-ए-तारीफ है। पिछले 2 वर्षों में यह 45वीं ट्रैप कार्रवाई है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद से ही वन विभाग और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।
जामुल/भिलाई: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री शिवशंकर सेवा मंच द्वारा एक सराहनीय…
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में प्रशासन की घोर लापरवाही का एक…
रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक…
भिलाई/दुर्ग। कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज के मरम्मत कार्य के चलते 01 अप्रैल से 30…
पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच बुधवार को ऑल पार्टी मीटिंग हुई. इस मीटिंग…
रायपुर: महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप (Mahadev Online Betting App) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने…