सिलेंडरों को पेंट कर बदली जा रही थी एक्सपायरी डेट, खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
दुर्ग। घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति और वितरण में हो रही धांधली को रोकने के लिए जिला प्रशासन एक्शन मोड में है। बुधवार को जिले के रसमड़ा स्थित बोरई इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में खाद्य विभाग की टीम ने आकस्मिक छापामार कार्रवाई कर एक बड़े अवैध गैस कारोबार का पर्दाफाश किया है। टीम ने पापुशा गैसेस प्रा. लि. से 599 नग गैस सिलेंडर और 2841 किलोग्राम एलपीजी से भरे तीन बुलेट जब्त किए हैं।
खाद्य नियंत्रक श्री अनुराग भदौरिया ने बताया कि उक्त सेंटर से कान्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया लिमिटेड द्वारा ‘गो गैस’ और ‘गैस प्वाइंट’ नाम से समानांतर विपणन प्रणाली के तहत गैस सप्लाई की जा रही थी। जब टीम ने मौके पर दबिश दी, तो वहां सिलेंडरों को पेंट करने के साथ-साथ उनके नेट वेट, टेयर वेट और एक्सपायरी डेट में छेड़छाड़ का काम चल रहा था।
बिना दस्तावेजों के चल रहा था कारोबार
जांच के दौरान फर्म के अधिकारी इस कार्य से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। फर्म के रजिस्टर में दर्ज स्टॉक और मौके पर मौजूद भौतिक स्टॉक में भी भारी अंतर पाया गया। पूछताछ में फर्म के मैनेजर ने ‘अतुल रबर’ नामक डीलर को सप्लाई करने की बात कही, लेकिन इस डीलर से जुड़े कोई भी करार या वैधता के कागजात टीम को नहीं सौंपे गए।
इन नियमों का हुआ उल्लंघन
फर्म द्वारा बिना रेटिंग प्रमाण पत्र के और कलेक्टर को बिना सूचना दिए समानांतर विपणन का कार्य किया जा रहा था। कार्यस्थल पर स्टॉक और कीमत का बोर्ड भी नदारद था। द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश 2000 के तहत अप्राधिकृत कारोबार, दस्तावेजों का रखरखाव न करने और नियमों के उल्लंघन के आरोप में प्रशासन ने भारी मात्रा में गैस और सिलेंडर जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
दुर्ग | 25 मार्च 2026 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले ने विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के…
जामुल/भिलाई: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री शिवशंकर सेवा मंच द्वारा एक सराहनीय…
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में प्रशासन की घोर लापरवाही का एक…
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आ रही…
रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक…
भिलाई/दुर्ग। कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज के मरम्मत कार्य के चलते 01 अप्रैल से 30…