दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। हाल ही में आयोजित हुई अंग्रेजी विषय की परीक्षा में विश्वविद्यालय प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहाँ छात्रों को बांटे गए प्रश्न पत्र पुराने सिलेबस पर आधारित थे। इस विसंगति के कारण हजारों छात्र असमंजस में पड़ गए, जिसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने मोर्चा खोल दिया है।
छात्रों का आरोप है कि पूरे सत्र के दौरान उन्हें विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार नए सिलेबस से पढ़ाई कराई गई थी। लेकिन जब वे परीक्षा हॉल पहुंचे, तो प्रश्न पत्र देखकर दंग रह गए। पेपर पूरी तरह से पुराने सिलेबस पर आधारित था, जिससे परीक्षा दे रहे हजारों परीक्षार्थियों के भविष्य पर संकट मंडराने लगा है।
इस मुद्दे को लेकर अभाविप दुर्ग इकाई ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ भारी रोष व्यक्त किया। संगठन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर इस गंभीर त्रुटि पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। परिषद का कहना है कि विश्वविद्यालय की इस चूक का खामियाजा निर्दोष छात्र क्यों भुगतें?
”छात्रों के साथ इस तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन को जल्द से जल्द इसका समाधान निकालना होगा, अन्यथा विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।”
मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि इस विषय पर त्वरित संज्ञान लिया जाएगा और छात्रों के शैक्षणिक हित को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से:
रायपुर। 1 अप्रैल 2026 से देशभर समेत छत्तीसगढ़ में कई नियम बदल जाएंगे. वैसे तो…
बिलासपुर | छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने…
रायपुर (छत्तीसगढ़): मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र…
रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का चौथा दिन छत्तीसगढ़ के लिए स्वर्णिम सफलता का रहा।…
दुर्ग। शहर का सबसे व्यस्ततम इलाका बीती रात भीषण लपटों से घिर गया। इंदिरा मार्केट…
गुवाहाटी, असम: भारत सरकार के पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (DoNER) और उत्तर पूर्व परिषद…