ब्रेकिंग न्यूज़

बिलासपुर: पढ़ाई के दौरान छात्र की जेब में फटा OnePlus मोबाइल, मची अफरा-तफरी

Spread the love

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। शहर की सेंट्रल लाइब्रेरी के बाहर शनिवार दोपहर एक छात्र की जेब में रखा मोबाइल अचानक बम की तरह फट गया। इस ब्लास्ट में छात्र गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लाइब्रेरी से निकलते ही हुआ धमाका

​जानकारी के अनुसार, सरकंडा स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी में पढ़ाई करने के बाद छात्र राम कश्यप दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच बाहर निकल रहे थे। तभी उनके दोस्त शिवेंद्र सिंह की नजर राम की पैंट की जेब से निकलते धुएं पर पड़ी। देखते ही देखते धुएं ने आग का रूप ले लिया और जेब में रखा OnePlus कंपनी का मोबाइल जोरदार धमाके के साथ फट गया।

छात्र के पैर और हाथ झुलसे

​धमाका इतना शक्तिशाली था कि राम कश्यप के दाहिने पैर और दोनों हाथ गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद छात्रों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि, घायल छात्र ने गजब की सूझबूझ दिखाई और तुरंत अपनी पैंट उतार दी, जिससे आग शरीर के अन्य हिस्सों में नहीं फैली। दोस्तों की मदद से आग पर काबू पाया गया और उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बैटरी फटने की आशंका, कंपनी से शिकायत

​घटना के बाद पीड़ित के साथियों ने संबंधित मोबाइल कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रारंभिक तौर पर यह बैटरी ब्लास्ट का मामला लग रहा है, लेकिन असली कारणों का पता तकनीकी जांच के बाद ही चलेगा।

सावधानी बरतें: मोबाइल को ज्यादा गर्म होने पर इस्तेमाल न करें और चार्जिंग के दौरान जेब में रखने या बात करने से बचें।

editor

Recent Posts

शराब घोटाला: EOW की बड़ी कार्रवाई, दो डिस्टलरी से 16 गाड़ियां जब्त

​ रायपुर | छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो…

1 hour ago

रायपुर ब्रेकिंग: साहस नशा मुक्ति केंद्र में दरिंदगी, संचालक के बेटे पर मरीजों को बेरहमी से पीटने का आरोप

​रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के पंडरी मोवा स्थित 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक रूह…

2 hours ago

LPG सिलेंडर, राशन, शराब के दाम से लेकर UPI ट्रांजेक्शन तक… एक अप्रैल से छत्तीसगढ़ में बदल जाएंगे ये नियम

रायपुर। 1 अप्रैल 2026 से देशभर समेत छत्तीसगढ़ में कई नियम बदल जाएंगे. वैसे तो…

4 hours ago

मुख्यमंत्री साय ने ली पासिंग आउट परेड की सलामी; पुलिस अकादमी में दीक्षांत समारोह संपन्न

​रायपुर (छत्तीसगढ़): मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र…

6 hours ago

हेमचंद विवि की बड़ी लापरवाही: नए सिलेबस की पढ़ाई, पुराने से आए प्रश्न; अभाविप ने कुलपति को घेरा

​दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। हाल…

6 hours ago

निकिता ने दिलाया छत्तीसगढ़ को पहला गोल्ड, 77 किलोग्राम वर्ग में 160 किलोग्राम वजन उठाकर जीता स्वर्ण पदक

रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का चौथा दिन छत्तीसगढ़ के लिए स्वर्णिम सफलता का रहा।…

13 hours ago