साजा/बेमेतरा: भारत सरकार द्वारा ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में लाए गए नए कानून ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी VB-GRAMG को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा (छत्तीसगढ़) प्रदेशव्यापी अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में दुर्ग संभाग के साजा विधानसभा अंतर्गत बोरी लिटिया मंडल के ग्राम पंचायत तुमाकला, कन्हारपुरी और खिलौरा में ‘कृषक श्रमिक जन-जोहार चौपाल’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और योजना के प्रदेश संयोजक विजेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पुराने मनरेगा कानून को बदलकर अब उसे और अधिक प्रभावशाली और व्यापक बना दिया है। उन्होंने कहा, “VB-GRAMG सिर्फ नाम का बदलाव नहीं है, बल्कि यह गांवों की आत्मनिर्भरता का नया अध्याय है, जो ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।”
चौपाल में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी योजना की बारीकियों पर प्रकाश डाला:
इस कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री सूरज देशमुख ने किया और आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष बीरबल सिंह पटेल द्वारा किया गया। चौपाल में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, सरपंच सरिता लहरे, वरिष्ठ नेता धर्मपाल वर्मा, कृष्णा पटेल, संजय कश्यप, दिलीप गुप्ता, वीर सिंह पटेल, नीलम खरे और ज्ञान यादव सहित बड़ी संख्या में कृषक, श्रमिक और मातृशक्ति उपस्थित रहे।
रायपुर/दुर्ग: छत्तीसगढ़ भाजपा ने कड़ा रुख अपनाते हुए दुर्ग के कद्दावर नेता विनायक ताम्रकर को…
दुर्ग। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने अब तक की सबसे…
भिलाई: होली के पावन अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात…
सिमगा/छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के सिमगा क्षेत्र के ग्राम दरचुरा के पास आज सुबह एक दर्दनाक…
जशपुर : जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र से एक भीषण सड़क हादसे की खबर…
भिलाई /छत्तीसगढ़ सरकार के बजट 2026-27 ने भिलाईवासियों, विशेषकर वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों…