Categories: politics

भिलाई में VB-GRAMG मिशन पर मंथन: अंतिम पंक्ति तक रोजगार पहुँचाने की रणनीति तैयार

Spread the love

भिलाई।

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय भिलाई में “विकसित भारत गारंटी रोजगार फॉर आजीविका मिशन (ग्रामीण)” VB-GRAMG योजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन, पंजीयन प्रक्रिया और बूथ स्तर तक इसकी जानकारी पहुँचाने की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में विशेष रूप से प्रदेश संयोजक (VB-GRAMG) छत्तीसगढ़ बिजेंद्र सिंह एवं जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष व VB-GRAMG जिला संयोजक सरस्वती बंजारे उपस्थित रहीं।
मुख्य अतिथि बिजेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह मिशन आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं, श्रमिकों, महिलाओं और स्व-सहायता समूहों को रोजगार एवं आजीविका के अवसरों से जोड़ना है। उन्होंने मंडल और बूथ स्तर तक मिशन की जानकारी पहुँचाने तथा पात्र हितग्राहियों के पंजीयन व मार्गदर्शन की स्पष्ट कार्ययोजना प्रस्तुत की।
अध्यक्षता कर रहीं सरस्वती बंजारे ने जिला स्तर पर मिशन के प्रभावी संचालन, पंचायतों की सक्रिय भागीदारी तथा महिलाओं और ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा भिलाई मनीष अग्रवाल ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुषमा जेठानी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला मंत्री रश्मि सिंह द्वारा किया गया।
बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा विकसित भारत गारंटी रोजगार फॉर आजीविका मिशन (ग्रामीण) के जिला एवं मंडल समिति सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

editor

Recent Posts

अफीम की खेती करना पड़ा भारी: दुर्ग के भाजपा नेता विनायक ताम्रकर पार्टी से निष्कासित

​रायपुर/दुर्ग: छत्तीसगढ़ भाजपा ने कड़ा रुख अपनाते हुए दुर्ग के कद्दावर नेता विनायक ताम्रकर को…

1 hour ago

दुर्ग ब्रेकिंग: खेत में धान नहीं, लहलहा रही थी अफीम की फसल; पुलिस की छापेमारी में बड़ा खुलासा

​दुर्ग। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने अब तक की सबसे…

21 hours ago

सर्व समाज कल्याण समिति ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दी होली की शुभकामनाएं

​भिलाई: होली के पावन अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात…

23 hours ago

भीषण सड़क हादसा: दरचुरा (सिमगा)के पास ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 18 घायल

​ सिमगा/छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के सिमगा क्षेत्र के ग्राम दरचुरा के पास आज सुबह एक दर्दनाक…

1 day ago

जशपुर ब्रेकिंग: अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन मकान में घुसी तेज रफ्तार बस, 5 की मौत, कई घायल

​जशपुर : जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र से एक भीषण सड़क हादसे की खबर…

1 day ago

भिलाई की बदलेगी सूरत: वैशाली नगर को 300 करोड़ की सौगात, कई बड़े विकास कार्यों को मिली मंजूरी

भिलाई /छत्तीसगढ़ सरकार के बजट 2026-27 ने भिलाईवासियों, विशेषकर वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों…

2 days ago