रायपुर/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपना 62वां जन्मदिन बेहद सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ स्वयं मुख्यमंत्री ने भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर किया।
मुख्यमंत्री के 62वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में अल्फा ग्लोब फाउंडेशन और शिवनाथ ब्लड सेंटर द्वारा 62 लोगों के रक्तदान की विशेष व्यवस्था की गई थी। श्री साय ने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
”रक्तदान महादान है और यह मानवता की सच्ची सेवा है। दुर्घटनाओं और गंभीर बीमारियों के समय आपका दिया हुआ रक्त किसी के जीवन में नई आशा का संचार करता है।”
— श्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री
इस सेवा कार्य के दौरान शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, सीजीएमएससी के चेयरमैन श्री दीपक म्हस्के और छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। साथ ही मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, श्री पी. दयानंद, डॉ. बसवराजु एस सहित वरिष्ठ अधिकारियों और अल्फा ग्लोब फाउंडेशन की संचालक डॉ. पूनम अग्रवाल ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
रायपुर/दुर्ग: छत्तीसगढ़ भाजपा ने कड़ा रुख अपनाते हुए दुर्ग के कद्दावर नेता विनायक ताम्रकर को…
दुर्ग। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने अब तक की सबसे…
भिलाई: होली के पावन अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात…
सिमगा/छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के सिमगा क्षेत्र के ग्राम दरचुरा के पास आज सुबह एक दर्दनाक…
जशपुर : जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र से एक भीषण सड़क हादसे की खबर…
भिलाई /छत्तीसगढ़ सरकार के बजट 2026-27 ने भिलाईवासियों, विशेषकर वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों…