रायपुर : lराजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास बुधवार को होली के सतरंगी रंगों और पारंपरिक फाग गीतों से सराबोर रहा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पूरे उत्साह और उमंग के साथ रंगोत्सव मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री और कर्मचारियों के बीच एक अद्भुत आत्मीयता देखने को मिली, जहाँ सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाइयाँ दीं।
कर्मचारियों के साथ साझा की खुशियाँ
होली मिलन समारोह के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री श्री साय को गुलाल लगाकर रंगोत्सव की शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने भी पूरी सादगी और आत्मीयता के साथ अपने स्टाफ को गुलाल लगाया और स्नेह, विश्वास तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया। फाग गीतों की गूंज के बीच सीएम हाउस का पूरा माहौल उल्लासपूर्ण नजर आया।
प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है होली: मुख्यमंत्री
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का सबसे बड़ा प्रतीक है। यह पर्व समाज में एकता और सकारात्मकता की भावना को मजबूत करता है और जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि होली हमें आपसी मतभेद भुलाकर मिल-जुलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
अधिकारियों और कर्मचारियों से भेंट कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सीएम ने कहा कि जनप्रतिनिधियों, साथियों और प्रदेशवासियों के साथ स्नेह साझा करना ही इस पर्व की असली खूबसूरती है। जनता का यही आशीर्वाद उनके जनसेवा के संकल्प को और सशक्त बनाता है।
प्रदेश के विकास और खुशहाली की कामना
मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा लेकर आए, ताकि छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और खुशहाली के नए आयाम स्थापित करता रहे।
समारोह में ये रहे मौजूद
इस खास अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री अरुण देव गौतम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री अमित कुमार और रायपुर के पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला सहित मुख्यमंत्री सचिवालय एवं निवास कार्यालय के तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
रायपुर/दुर्ग: छत्तीसगढ़ भाजपा ने कड़ा रुख अपनाते हुए दुर्ग के कद्दावर नेता विनायक ताम्रकर को…
दुर्ग। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने अब तक की सबसे…
भिलाई: होली के पावन अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात…
सिमगा/छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के सिमगा क्षेत्र के ग्राम दरचुरा के पास आज सुबह एक दर्दनाक…
जशपुर : जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र से एक भीषण सड़क हादसे की खबर…
भिलाई /छत्तीसगढ़ सरकार के बजट 2026-27 ने भिलाईवासियों, विशेषकर वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों…