भिलाई। कोहका हाउसिंग बोर्ड इलाके में मोहन रामटेके की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी कांग्रेस नेता राजू पाल को गिरफ्तार कर लिया है। मोहन ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उसने राजू पाल और एक महिला पर मानसिक रूप से परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया था।
भिलाई नगर के सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 28 मार्च को मोहन रामटेके ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला था, जिससे इस पूरी घटना की असल वजह सामने आई। जांच में पता चला कि मोहन ने राजू पाल और एक अन्य महिला से कुछ पैसे उधार लिए थे। इसी उधारी की रकम को वापस करने की बात पर दोनों आरोपी मोहन को लगातार धमका रहे थे और उसे प्रताड़ित कर रहे थे।
पुलिस के मुताबिक मोहन ने अपने सुसाइड नोट में साफ तौर पर लिखा था कि वह इन लोगों की प्रताड़ना से बुरी तरह टूट चुका है। आरोपियों द्वारा बार-बार पैसों का दबाव बनाने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने की वजह से उसके पास जान देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर बारीकी से जांच की। जांच के दौरान सुसाइड नोट में लिखे तथ्यों और गवाहों के बयानों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। दूसरी आरोपी महिला की भी जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।
आर्थिक तंगी नहीं बनी बाधा, 90% अंक हासिल कर पेश की मिसाल कहते हैं…
अम्बिकापुर | अम्बिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-130) पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे…
पुरानी भिलाई और स्मृति नगर की घटना, छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा- 'मैं सबकी…
राज्य शासन की अनुमति के बिना स्थानांतरण को बताया अवैध, आदेश निरस्त बिलासपुर | छत्तीसगढ़…
दुर्ग। पुरानी भिलाई स्थित पार्थिवी इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रही जेईई मेंस (JEE Mains)…
बिलासपुर। शहर के कोनी क्षेत्र में बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए केंद्र सरकार…