दुर्ग। छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के लगातार उजागर हो रहे मामलों ने प्रदेश की सियासत में उबाल ला दिया है। दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त महामंत्री निकिता मिलिंद ने राज्य की कानून व्यवस्था पर कड़ा प्रहार करते हुए आरोप लगाया है कि प्रदेश अब नशे के सौदागरों की सुरक्षित शरणस्थली बनता जा रहा है।
निकिता मिलिंद ने जारी प्रेस बयान में कहा कि दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ के तमनार (आमाघाट) में अफीम की खेती का खुलासा होना चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा:
”हैरानी की बात यह है कि जिस जमीन पर कागजों में तरबूज और ककड़ी उगाने का दावा किया गया, वहां अफीम की फसल लहलहा रही थी। क्या प्रशासन इतना अंधा हो चुका है कि उसे खेत में लगी इस प्रतिबंधित फसल की भनक तक नहीं लगी?”
कांग्रेस महामंत्री ने इस पूरे मामले में पुलिस और स्थानीय प्रशासन की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए कुछ तीखे सवाल किए हैं:
निकिता मिलिंद ने चेतावनी दी है कि यदि इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो छत्तीसगढ़ का भविष्य अंधकार में डूब जाएगा। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है ताकि पर्दे के पीछे बैठे असली दोषियों को बेनकाब किया जा सके।
जामुल/भिलाई: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री शिवशंकर सेवा मंच द्वारा एक सराहनीय…
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में प्रशासन की घोर लापरवाही का एक…
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आ रही…
रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक…
भिलाई/दुर्ग। कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज के मरम्मत कार्य के चलते 01 अप्रैल से 30…
पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच बुधवार को ऑल पार्टी मीटिंग हुई. इस मीटिंग…