भिलाई/दुर्ग | 25 मार्च 2026 आम आदमी पार्टी (आप) के नेता जसप्रीत सिंह ने भिलाई नगर निगम की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए दिव्यांगों के लिए एक समर्पित “दिव्यांग मित्र” विभाग के गठन की मांग की है। बुधवार को जिला कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने प्रशासन से दिव्यांगों को दफ्तरों के चक्कर कटवाने के बजाय उनके द्वार तक सुविधाएं पहुंचाने का आग्रह किया।
जसप्रीत सिंह ने शासन के सामने निम्नलिखित प्रमुख प्रस्ताव रखे हैं:
प्रेस को संबोधित करते हुए जसप्रीत सिंह ने एक विचलित करने वाली घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पिछले मंगलवार को जोन-3 कार्यालय में एक 80% दिव्यांग (बनवारी मेश्राम) अपनी पेंशन के लिए भटक रहे थे। जिम्मेदार अधिकारी मोबाइल पर गेम खेलने में व्यस्त थे और दिव्यांग व्यक्ति से खुद ही पुरानी सर्वे सूची खोजने को कहा गया।
”यदि एक दिव्यांग को अपने हक के लिए भीख मांगने जैसी स्थिति में लाया जाता है, तो यह प्रशासन के लिए डूब मरने वाली बात है।” — जसप्रीत सिंह (आप नेता)
इस दौरान मुख्यमंत्री सचिवालय और नगर निगम आयुक्त के नाम भी ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन सौंपने के दौरान मेहरबान सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, अविनाश, रऊफ अंसारी, हचरण सिंह, अमजद अली सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जामुल/भिलाई: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री शिवशंकर सेवा मंच द्वारा एक सराहनीय…
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में प्रशासन की घोर लापरवाही का एक…
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आ रही…
रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक…
भिलाई/दुर्ग। कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज के मरम्मत कार्य के चलते 01 अप्रैल से 30…
पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच बुधवार को ऑल पार्टी मीटिंग हुई. इस मीटिंग…