घासीदास नगर वार्ड 23 में स्कूल व तालाब में फैली गंदगी, जनदर्शन में नागरिकों ने उठाई आवाज

Spread the love

भिलाई के घासीदास नगर वार्ड क्रमांक 23 में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। वार्ड में स्थित “नवीन झुल” विद्यालय परिसर और उसके समीप स्थित तालाब में भारी मात्रा में कचरा व गंदगी फैली हुई है, जिससे स्थानीय रहवासियों में आक्रोश है।स्थानीय निवासी धर्मेंद्र चौधरी ने जनदर्शन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बताया कि स्कूल परिसर में जमा कचरे से बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं बगल के तालाब की स्थिति भी अत्यंत खराब है। पानी की समस्या के चलते वार्ड की महिलाएं इसी तालाब का उपयोग स्नान के लिए करती हैं, ऐसे में गंदगी के कारण संक्रमण और बीमारियों की आशंका बढ़ गई है।नागरिकों ने प्रशासन से स्कूल और तालाब की तत्काल साफ-सफाई कराए जाने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बलविंदर सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, अविनाश गायकवाड, राजकुमार वर्मा जी एवं सूरज उपस्थित रहे।

आवेदन दिनांक 09 फरवरी 2026 को जनदर्शन में प्रस्तुत किया गया। अब स्थानीय लोग प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *