दुर्ग, जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, आज खाद्य विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर औचक दबिश दी और भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए।
जांच अभियान के दौरान दुर्ग और भिलाई नगर निगम क्षेत्रों में स्थित कई नामी केंद्रों पर अनियमितताएं पाई गईं:
खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और आपूर्ति पर पड़ने वाले संभावित दबाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे आम उपभोक्ताओं के लिए आपूर्ति की समस्या भी खड़ी होती है।
”जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा। भविष्य में भी यदि कोई प्रतिष्ठान नियमों का उल्लंघन करते पाया गया, तो उन पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।” — जिला प्रशासन, दुर्ग
प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर एक महत्वपूर्ण व्यवस्था दी है। अदालत ने…
दुर्ग | 25 मार्च 2026 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले ने विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के…
जामुल/भिलाई: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री शिवशंकर सेवा मंच द्वारा एक सराहनीय…
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में प्रशासन की घोर लापरवाही का एक…
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आ रही…
रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक…