दुर्ग/जामुल:
जिले के जामुल थाना क्षेत्र में होलिका दहन के दौरान खूनी संघर्ष का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते एक 21 वर्षीय युवक की डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है।
मृतक की पहचान हेमंत साहू (21 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि होलिका दहन के समय किसी पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया। इसी दौरान आरोपी ने डंडे से हेमंत पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी दुखद मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी मौके से फरार है। घटना की सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इलाके में नाकेबंदी कर फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है। आसपास के लोगों और चश्मदीदों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की विस्तृत जानकारी और हत्या के मुख्य कारणों का पता लगाया जा सके।
रायपुर/दुर्ग: छत्तीसगढ़ भाजपा ने कड़ा रुख अपनाते हुए दुर्ग के कद्दावर नेता विनायक ताम्रकर को…
दुर्ग। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने अब तक की सबसे…
भिलाई: होली के पावन अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात…
सिमगा/छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के सिमगा क्षेत्र के ग्राम दरचुरा के पास आज सुबह एक दर्दनाक…
जशपुर : जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र से एक भीषण सड़क हादसे की खबर…
भिलाई /छत्तीसगढ़ सरकार के बजट 2026-27 ने भिलाईवासियों, विशेषकर वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों…