क्राइम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ब्रेकिंग: पंचायत विभाग में करोड़ों का भ्रष्टाचार उजागर, 8 सचिव निलंबित

Spread the love

गौरेला। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले से भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पंचायत विभाग में 1 करोड़ 19 लाख 56 हजार रुपये की भारी अनियमितता और अवैध भुगतान का खुलासा हुआ है। इस मामले में जिला पंचायत सीईओ ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

15वें वित्त आयोग की राशि में भारी बंदरबांट

​मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा घोटाला 15वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग में किया गया है। सरकारी नियमों को ताक पर रखकर वेंडर्स (Vendors) को लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया। जांच में पाया गया कि बिना उचित प्रक्रिया का पालन किए करोड़ों रुपये की राशि निकाल ली गई, जो सीधे तौर पर वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है।

सीईओ का एक्शन: 8 सचिवों पर गिरी गाज

​भ्रष्टाचार की पुष्टि होने के बाद जिला पंचायत सीईओ ने तत्काल प्रभाव से गौरेला जनपद के 8 ग्राम पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया है। प्रशासन की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है।

निलंबित होने वाले सचिव इन पंचायतों से हैं:

  1. ​तेंदुमुड़ा
  2. ​नेवरी नवापारा
  3. ​ठाड़पथरा
  4. ​आमाडोब
  5. ​पूटा
  6. ​आमगांव
  7. ​साल्हेघोरी
  8. ​हर्राटोला

editor

Recent Posts

निकिता ने दिलाया छत्तीसगढ़ को पहला गोल्ड, 77 किलोग्राम वर्ग में 160 किलोग्राम वजन उठाकर जीता स्वर्ण पदक

रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का चौथा दिन छत्तीसगढ़ के लिए स्वर्णिम सफलता का रहा।…

5 hours ago

दुर्ग: इंदिरा मार्केट में भीषण आग का तांडव, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

​दुर्ग। शहर का सबसे व्यस्ततम इलाका बीती रात भीषण लपटों से घिर गया। इंदिरा मार्केट…

6 hours ago

अष्टलक्ष्मी दर्शन यूथ एक्सचेंज: छत्तीसगढ़ और दिल्ली के युवाओं ने असम के राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

​ गुवाहाटी, असम: भारत सरकार के पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (DoNER) और उत्तर पूर्व परिषद…

19 hours ago

कौड़ियों के दाम बिका सरकारी ‘रत्न’ FSNL, भिलाई में आर-पार की जंग का ऐलान!

भिलाई / के मुर्गा चौक स्थित फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (FSNL) को निजीकरण से बचाने…

2 days ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना तलाक लिव-इन में रहना अवैध, सुरक्षा देने से इनकार

​प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर एक महत्वपूर्ण व्यवस्था दी है। अदालत ने…

2 days ago

दुर्ग का डंका: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में प्रदेश भर में अव्वल

​दुर्ग | 25 मार्च 2026 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले ने विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के…

2 days ago