रायपुर/दुर्ग: छत्तीसगढ़ भाजपा ने कड़ा रुख अपनाते हुए दुर्ग के कद्दावर नेता विनायक ताम्रकर को पार्टी से निलंबित कर दिया है। ताम्रकर पर अफीम की खेती करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं, जिससे पार्टी की छवि को भारी नुकसान पहुँचा है।
प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मारकण्डेय ने निलंबन आदेश जारी किया। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि विनायक ताम्रकर का यह कृत्य पार्टी की गरिमा के विरुद्ध है।
जिम्मेदार पद पर थे ताम्रकर
बता दें कि विनायक ताम्रकर भाजपा किसान मोर्चा में राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प के प्रदेश संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।
दुर्ग। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने अब तक की सबसे…
भिलाई: होली के पावन अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात…
सिमगा/छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के सिमगा क्षेत्र के ग्राम दरचुरा के पास आज सुबह एक दर्दनाक…
जशपुर : जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र से एक भीषण सड़क हादसे की खबर…
भिलाई /छत्तीसगढ़ सरकार के बजट 2026-27 ने भिलाईवासियों, विशेषकर वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों…
रायपुर/ छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित नीति भवन में आज राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त…