जामुल: नगर पालिका परिषद जामुल में श्री शिवशंकर सेवा मंच के माध्यम से हनुमान जन्मोत्सव का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। भगवान बजरंगबली की कृपा और मंच के प्रयासों से आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे नगर को हनुमानमय कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात हनुमान चालीसा और सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्ति से सराबोर हो गया। पाठ के बाद विशाल भोग भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन के दौरान भक्ति गीतों और हनुमान जी के भजनों की गूँज सुनाई दी। DJ की थाप पर श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते और थिरकते नजर आए। आयोजन की भव्यता देखते ही बन रही थी।
इस वर्ष का आयोजन विशेष रहा, जिसमें श्री शिवशंकर सेवा मंच के सदस्यों ने केवल मुख्य कार्यक्रम ही नहीं किया, बल्कि नगर के विभिन्न वार्डों के प्रमुख मंदिरों में भी पहुंचकर हनुमान जी की पूजा-अर्चना की और आरती के पश्चात वार्ड वासियों के बीच प्रसाद का वितरण किया।
कार्यक्रम के संयोजक युवराज वैष्णव ने बताया कि श्री शिवशंकर सेवा मंच द्वारा प्रतिवर्ष हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन पूरी श्रद्धा के साथ किया जाता है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की कृपा से ही यह सब संभव हो पा रहा है और इस सेवा कार्य से भक्तों में अपार उत्साह है।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में श्री शिवशंकर सेवा मंच के समस्त सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संयोजक युवराज वैष्णव, मीनू ताम्रकार, रामप्यारी वर्मा, सुनीता चेन्नवार, सरोजनी चंद्राकर, लेखराम साहू, शीतल वर्मा, विनय साहू, अभिषेक शर्मा, धनंजय दुबे, रामावतार साहू, धनेश जंघेल, नरेश यादव, सनत ठाकुर, महेश यादव, साहिल ठाकुर, दीपक साहू, दीना साहू, शेखर साहू, राजा हिमांचल, विजय बारले, खिल्लू साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आर्थिक तंगी नहीं बनी बाधा, 90% अंक हासिल कर पेश की मिसाल कहते हैं…
अम्बिकापुर | अम्बिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-130) पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे…
पुरानी भिलाई और स्मृति नगर की घटना, छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा- 'मैं सबकी…
राज्य शासन की अनुमति के बिना स्थानांतरण को बताया अवैध, आदेश निरस्त बिलासपुर | छत्तीसगढ़…
दुर्ग। पुरानी भिलाई स्थित पार्थिवी इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रही जेईई मेंस (JEE Mains)…
बिलासपुर। शहर के कोनी क्षेत्र में बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए केंद्र सरकार…