जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक सफलता मिली है। बुधवार को जगदलपुर में आयोजित एक भव्य आत्मसमर्पण समारोह में 108 नक्सलियों ने एक साथ हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया।
इस सरेंडर की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि नक्सली केवल खाली हाथ नहीं आए, बल्कि अपने साथ करोड़ों की संपत्ति और हथियारों का जखीरा भी लेकर आए।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने पुलिस अधिकारियों के सामने निम्नलिखित समर्पण किया:
बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में पुलिस प्रशासन द्वारा नक्सलियों के स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में नकदी और सोने के साथ सरेंडर करना यह दर्शाता है कि अब नक्सलियों का संगठन के भीतर से भरोसा उठ चुका है और वे विकास की मुख्यधारा से जुड़ना चाहते हैं।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, नक्सलियों द्वारा सौंपे गए सोने और नकदी की कुल कीमत करोड़ों में है। यह संभवतः राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा वित्तीय सरेंडर भी है। प्रशासन अब इन आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू करेगा ताकि वे समाज में एक सामान्य जीवन जी सकें।p
रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का चौथा दिन छत्तीसगढ़ के लिए स्वर्णिम सफलता का रहा।…
दुर्ग। शहर का सबसे व्यस्ततम इलाका बीती रात भीषण लपटों से घिर गया। इंदिरा मार्केट…
गुवाहाटी, असम: भारत सरकार के पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (DoNER) और उत्तर पूर्व परिषद…
भिलाई / के मुर्गा चौक स्थित फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (FSNL) को निजीकरण से बचाने…
प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर एक महत्वपूर्ण व्यवस्था दी है। अदालत ने…
दुर्ग | 25 मार्च 2026 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले ने विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के…