भिलाई नगर: श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा इस वर्ष श्रीरामनवमी (26 मार्च) का पर्व भव्य स्तर पर मनाया जा रहा है। आयोजन की सबसे खास बात यह है कि जिले के 1 लाख से अधिक परिवारों से संग्रहित अन्न से ‘महाप्रसाद’ तैयार किया जाएगा। यह समिति के आयोजन का 41वां वर्ष है, जो अब मध्य भारत के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक समागम के रूप में स्थापित हो चुका है।
कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसमें शामिल होने वाली विभूतियों से लगाया जा सकता है:
समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने पत्रकारवार्ता में बताया कि विगत 22 फरवरी से “एक मुट्ठी दान- श्रीराम के नाम” अभियान चलाया गया था।
”भिलाईवासियों ने जिस उत्साह और समर्पण के साथ इस पुनीत कार्य में अन्न दान किया है, वह वास्तव में अद्भुत है। इसी अन्न से प्रभु का महाप्रसाद तैयार कर श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा।”
समिति के प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर और अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि बुजुर्गों से लेकर दिव्यांगों तक, समाज के हर वर्ग ने इस अभियान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति की मुख्य शाखा, महिला शाखा और युवा विंग की टीमें दिन-रात जुटी हुई हैं।
पत्रकारवार्ता में रमेश माने (प्रांतीय अध्यक्ष), मदन सेन (जिलाध्यक्ष), प्रवीण पाण्डेय (कार्यकारी अध्यक्ष) समेत अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।
जामुल/भिलाई: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री शिवशंकर सेवा मंच द्वारा एक सराहनीय…
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में प्रशासन की घोर लापरवाही का एक…
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आ रही…
रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक…
भिलाई/दुर्ग। कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज के मरम्मत कार्य के चलते 01 अप्रैल से 30…
पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच बुधवार को ऑल पार्टी मीटिंग हुई. इस मीटिंग…