दुर्ग। जिले के भट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-2 चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। यहाँ एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सीधे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय मोटरसाइकिल की रफ्तार काफी तेज थी। सेक्टर-2 चौक के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बाइक सीधे सड़क किनारे लगे पेड़ से जा भिड़ी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
हादसे में घायल युवकों की पहचान दिव्या कुमार और अक्षत चंद्राकर के रूप में हुई है। दोनों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम घायलों के उपचार में जुटी है।
घटना की सूचना मिलते ही भट्टी थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक दृष्टि में तेज रफ्तार को ही हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।
जामुल/भिलाई: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री शिवशंकर सेवा मंच द्वारा एक सराहनीय…
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में प्रशासन की घोर लापरवाही का एक…
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आ रही…
रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक…
भिलाई/दुर्ग। कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज के मरम्मत कार्य के चलते 01 अप्रैल से 30…
पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच बुधवार को ऑल पार्टी मीटिंग हुई. इस मीटिंग…