सिमगा/छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के सिमगा क्षेत्र के ग्राम दरचुरा के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरी बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हृदय विदारक घटना में अब तक एक बच्ची और दो महिलाओं समेत कुल 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 06 मार्च 2026 को सुबह लगभग 11:00 बजे आरबीएस (RBS) कंपनी की एक बस बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही बस दरचुरा ग्राम के पास सवारी बैठाने के लिए धीमी हुई, तभी पीछे से आ रहे ट्रक (क्रमांक MH 37 T 1821) के चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए बस को जबरदस्त टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार 22 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान 4 लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में शामिल हैं:
वर्तमान में 14 घायलों का उपचार सीएचसी (CHC) सिमगा में चल रहा है। वहीं, 04 अन्य यात्रियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।
दुर्ग। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने अब तक की सबसे…
भिलाई: होली के पावन अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात…
जशपुर : जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र से एक भीषण सड़क हादसे की खबर…
भिलाई /छत्तीसगढ़ सरकार के बजट 2026-27 ने भिलाईवासियों, विशेषकर वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों…
रायपुर/ छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित नीति भवन में आज राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त…
भिलाई/दुर्ग। होली के उल्लास के बीच भिलाई में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। भिलाई…