भिलाई। डॉ. अम्बेडकर प्रेरणा स्थल, सेक्टर-6 में भिलाई इस्पात संयंत्र एस.सी./एस.टी. एम्पलाईज एसोसिएशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सेल एससी/एसटी फेडरेशन के उपाध्यक्ष श्री कोमल प्रसाद ने की। इस अवसर पर ‘फिल्म रमाई’ के माध्यम से माता रमाई के त्याग, संघर्ष और समर्पण को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीया लता युगल किशोर उर्वशा ने डॉ. अम्बेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने जोर देते हुए कहा:
”महिलाओं का सम्मान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि साल के 365 दिन उनके सम्मान, समानता और सशक्तिकरण के लिए कार्य होने चाहिए। जब तक महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबरी का अवसर नहीं मिलेगा, तब तक समाज और देश का वास्तविक विकास संभव नहीं है।”
एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने कहा कि एक शिक्षित और सशक्त महिला पूरे परिवार और समाज की उन्नति का आधार होती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि एसोसिएशन महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम में प्रेरणा धाबर्डे, मौसमी टंडन, सविता मेश्राम सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने विचार साझा किए।
समारोह में ‘फिल्म रमाई’ की टीम विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सेक्टर-9 अस्पताल) एवं फिल्म के मुख्य अभिनेता डॉ. उदय धाबर्डे, निर्मात्री कृष्णा चौहान और सह-निर्माता राजकुमार रामटेके विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्य अतिथि द्वारा फिल्म के कलाकारों को स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, तथागत समाज कल्याण समिति के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।
प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर एक महत्वपूर्ण व्यवस्था दी है। अदालत ने…
दुर्ग | 25 मार्च 2026 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले ने विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के…
जामुल/भिलाई: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री शिवशंकर सेवा मंच द्वारा एक सराहनीय…
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में प्रशासन की घोर लापरवाही का एक…
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आ रही…
रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक…