जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ ब्लॉक से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। ग्राम कुथुर के पास स्कूली बच्चों से भरी एक वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में वैन में सवार शिक्षिका (मैडम) समेत लगभग 15 बच्चे घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, सरस्वती ज्ञान शिशु मंदिर (कुथुर) की वैन (क्रमांक CG 11 BM 9940) बुधवार सुबह मुड़पार से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। रामनगर और कुथुर के बीच चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रफ्तार अधिक होने के कारण वैन सड़क पर तीन बार पलटी खाते हुए जा गिरी।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की भीड़ ने वैन में फंसे डरे-सहमे बच्चों को बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जांजगीर जिला अस्पताल रवाना किया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस का बयान: “शुरुआती जांच में दुर्घटना का कारण वाहन का अनियंत्रित होना लग रहा है। मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है कि क्या वाहन की रफ्तार अधिक थी या कोई तकनीकी खराबी।”
दुर्ग | 25 मार्च 2026 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले ने विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के…
जामुल/भिलाई: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री शिवशंकर सेवा मंच द्वारा एक सराहनीय…
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में प्रशासन की घोर लापरवाही का एक…
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आ रही…
रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक…
भिलाई/दुर्ग। कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज के मरम्मत कार्य के चलते 01 अप्रैल से 30…