जशपुर : जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक निर्माणाधीन मकान में जा घुसी और पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि दो दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना दुलदुला थाना क्षेत्र के गोडअम्बा गांव की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की रफ्तार काफी अधिक थी, जिसके कारण चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बस सीधे एक निर्माणाधीन मकान की दीवार को तोड़ते हुए अंदर जा पलटी।
हादसे की सूचना मिलते ही दुलदुला थाना पुलिस और करडेगा चौकी पुलिस की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुँच गई है। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी है। बस के भीतर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के प्रयास निरंतर जारी हैं।
पुलिस प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और प्राथमिकता घायलों को समुचित उपचार दिलाने पर दी जा रही है।
दुर्ग। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने अब तक की सबसे…
भिलाई: होली के पावन अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात…
सिमगा/छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के सिमगा क्षेत्र के ग्राम दरचुरा के पास आज सुबह एक दर्दनाक…
भिलाई /छत्तीसगढ़ सरकार के बजट 2026-27 ने भिलाईवासियों, विशेषकर वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों…
रायपुर/ छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित नीति भवन में आज राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त…
भिलाई/दुर्ग। होली के उल्लास के बीच भिलाई में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। भिलाई…