कवर्धा। छत्तीसगढ़ के नक्सल मोर्चे से आज की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक खबर सामने आ रही है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने एक बड़ा बयान देते हुए छत्तीसगढ़ में सशस्त्र नक्सलवाद के खात्मे की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
यह बड़ी सफलता तब मिली जब खूंखार नक्सली कमांडर पापाराव ने सुरक्षाबलों के सामने अपने हथियार डाल दिए। आपको बता दें कि पापाराव पर शासन की ओर से 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह बस्तर से लेकर कवर्धा तक कई बड़ी वारदातों का मास्टरमाइंड रहा है।
पापाराव के आत्मसमर्पण के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा:
”आज छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन है। पापाराव के सरेंडर के साथ ही प्रदेश में अब एक भी बड़े कैडर का नक्सली सक्रिय नहीं बचा है। हम यह विश्वास के साथ कह सकते हैं कि छत्तीसगढ़ में अब सशस्त्र नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो चुका है।”
इस आत्मसमर्पण को साय सरकार की ‘नियद नेल्लानार’ योजना और सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव का बड़ा परिणाम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि इस घोषणा के बाद बस्तर और वनांचलों की तस्वीर कितनी बदलती है।
जामुल/भिलाई: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री शिवशंकर सेवा मंच द्वारा एक सराहनीय…
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में प्रशासन की घोर लापरवाही का एक…
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आ रही…
रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक…
भिलाई/दुर्ग। कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज के मरम्मत कार्य के चलते 01 अप्रैल से 30…
पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच बुधवार को ऑल पार्टी मीटिंग हुई. इस मीटिंग…