दुर्ग/भिलाई

बड़ी कार्रवाई: दुर्ग के समोदा में ‘अफीम कांड’ पर गिरी गाज, कृषि अधिकारी निलंबित!

Spread the love

दुर्ग /दुर्ग जिले के समोदा गांव में अवैध अफीम की खेती के मामले में अब प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। इस मामले में बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने पहले ही तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू, फसल सर्वेयर शशिकांत साहू और ग्राम समोदा की पटवारी अनिता साहू शामिल हैं। वहीं कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को आज निलंबित कर दिया है।

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि जांच में सामने आया कि जिस खेत में अफीम की खेती पकड़ी गई, उसे कृषि विभाग के रिकॉर्ड में मक्के का प्रदर्शन प्लॉट बताया गया था। यह प्रदर्शन प्लॉट भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के भाई विमल ताम्रकार के खेत में बनाया गया बताया गया था। दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि जिस स्थान को मक्का फसल का प्रदर्शन प्लॉट बताया गया, वहां वास्तव में धान की खेती हो रही थी। इससे यह स्पष्ट हुआ कि शासन को गलत जानकारी देकर फसल प्रदर्शन योजना का लाभ लेने की कोशिश की गई।
नियमों के अनुसार प्रदर्शन प्लॉट में उसी किसान की फोटो और वास्तविक फसल की तस्वीर अपलोड करना अनिवार्य होता है। लेकिन रिपोर्ट में मक्के के खेत के पास किसी अन्य किसान की फोटो खींचकर अपलोड कर दी गई। जिस मक्के की फोटो रिपोर्ट में लगाई गई थी, उसी क्षेत्र के पीछे अफीम की खेती भी की जा रही थी।
फसल सर्वेयर शशिकांत साहू ने सितंबर 2025 में डिजिटल सर्वे के दौरान खसरा नंबर 309 को पड़त भूमि और खसरा नंबर 310 को धान की फसल बताया था, जबकि दोनों जगहों पर अफीम की खेती हो रही थी। सर्वेयर की रिपोर्ट का सत्यापन पटवारी अनिता साहू को करना था, लेकिन बिना मौके पर जांच किए ही रिपोर्ट अप्रूव कर दी गई। प्रशासन को तीनों अधिकारियों और संबंधित लोगों के बीच सांठगांठ की आशंका है। मामले की जांच जारी है।

editor

Recent Posts

निकिता ने दिलाया छत्तीसगढ़ को पहला गोल्ड, 77 किलोग्राम वर्ग में 160 किलोग्राम वजन उठाकर जीता स्वर्ण पदक

रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का चौथा दिन छत्तीसगढ़ के लिए स्वर्णिम सफलता का रहा।…

5 hours ago

दुर्ग: इंदिरा मार्केट में भीषण आग का तांडव, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

​दुर्ग। शहर का सबसे व्यस्ततम इलाका बीती रात भीषण लपटों से घिर गया। इंदिरा मार्केट…

6 hours ago

अष्टलक्ष्मी दर्शन यूथ एक्सचेंज: छत्तीसगढ़ और दिल्ली के युवाओं ने असम के राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

​ गुवाहाटी, असम: भारत सरकार के पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (DoNER) और उत्तर पूर्व परिषद…

19 hours ago

कौड़ियों के दाम बिका सरकारी ‘रत्न’ FSNL, भिलाई में आर-पार की जंग का ऐलान!

भिलाई / के मुर्गा चौक स्थित फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (FSNL) को निजीकरण से बचाने…

2 days ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना तलाक लिव-इन में रहना अवैध, सुरक्षा देने से इनकार

​प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर एक महत्वपूर्ण व्यवस्था दी है। अदालत ने…

2 days ago

दुर्ग का डंका: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में प्रदेश भर में अव्वल

​दुर्ग | 25 मार्च 2026 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले ने विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के…

2 days ago