भिलाई/दुर्ग: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शांति नगर स्थित दशहरा मैदान में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सनसनीखेज दावे किए हैं। लगभग 22 हजार महिलाओं की मौजूदगी में विधायक ने आरोप लगाया कि उन्हें न केवल जान से मारने की धमकी मिल रही है, बल्कि उन्हें गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने का जाल भी बुना जा रहा है।
विधायक रिकेश सेन ने कार्यक्रम के दौरान एक वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि पूर्व पार्षद जयप्रकाश के माध्यम से उन्हें पता चला है कि पिछले दो वर्षों से उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। उन्होंने आगे कहा:
समोदा गांव में मिली अफीम की खेती पर प्रतिक्रिया देते हुए रिकेश सेन ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने भाजपा नेता पर भी कार्रवाई की है। उन्होंने मांग की कि इस मामले की गहराई से जांच हो क्योंकि 3 फीट ऊंचे पौधे रातों-रात नहीं उगे होंगे। उन्होंने दोषियों को सख्त सजा देने की वकालत करते हुए इस मुद्दे पर राजनीति न करने की सलाह दी।
प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर एक महत्वपूर्ण व्यवस्था दी है। अदालत ने…
दुर्ग | 25 मार्च 2026 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले ने विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के…
जामुल/भिलाई: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री शिवशंकर सेवा मंच द्वारा एक सराहनीय…
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में प्रशासन की घोर लापरवाही का एक…
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आ रही…
रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक…