खेल

निकिता ने दिलाया छत्तीसगढ़ को पहला गोल्ड, 77 किलोग्राम वर्ग में 160 किलोग्राम वजन उठाकर जीता स्वर्ण पदक

Spread the love

रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का चौथा दिन छत्तीसगढ़ के लिए स्वर्णिम सफलता का रहा। वेटलिफ्टिंग के 77 किलोग्राम महिला वर्ग में निकिता ने राज्य को प्रथम स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने राजधानी रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में हो रहे वेटलिफ्टिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 160 किलोग्राम वजन उठाकर छत्तीसगढ़ के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता।

निकिता ने स्नैच में 70 किलोग्राम तथा क्लीन एंड जर्क में 90 किलोग्राम वजन उठाया। दोनों ही वर्गों में उन्होंने संतुलित और प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ा। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम करते हुए छत्तीसगढ़ के लिए स्वर्ण पदकों का खाता खोला। ओडिशा की जानी ने कुल 126 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक और असम की जॉयश्री पाटिर ने कुल 118 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।
निकिता की यह स्वर्णिम सफलता छत्तीसगढ़ और खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के इतिहास में दर्ज हो गया। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के प्रथम संस्करण में छत्तीसगढ़ के लिए यह पहला स्वर्ण पदक है। इस खेल के आने वाले कई संस्करणों में निकिता की इस स्वर्णिम कामयाबी को याद किया जाएगा। उनकी यह जीत प्रदेशभर के खिलाड़ियों को प्रेरित और उत्साहित करेगी।

editor

Recent Posts

दुर्ग: इंदिरा मार्केट में भीषण आग का तांडव, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

​दुर्ग। शहर का सबसे व्यस्ततम इलाका बीती रात भीषण लपटों से घिर गया। इंदिरा मार्केट…

7 hours ago

अष्टलक्ष्मी दर्शन यूथ एक्सचेंज: छत्तीसगढ़ और दिल्ली के युवाओं ने असम के राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

​ गुवाहाटी, असम: भारत सरकार के पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (DoNER) और उत्तर पूर्व परिषद…

20 hours ago

कौड़ियों के दाम बिका सरकारी ‘रत्न’ FSNL, भिलाई में आर-पार की जंग का ऐलान!

भिलाई / के मुर्गा चौक स्थित फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (FSNL) को निजीकरण से बचाने…

2 days ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना तलाक लिव-इन में रहना अवैध, सुरक्षा देने से इनकार

​प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर एक महत्वपूर्ण व्यवस्था दी है। अदालत ने…

2 days ago

दुर्ग का डंका: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में प्रदेश भर में अव्वल

​दुर्ग | 25 मार्च 2026 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले ने विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के…

2 days ago

कन्या शिक्षा का संकल्प: चैत्र नवरात्रि पर 301 बच्चों को कराया गया कन्या भोज

​ जामुल/भिलाई: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री शिवशंकर सेवा मंच द्वारा एक सराहनीय…

3 days ago