मनेन्द्रगढ़। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका में एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। टीम ने नगरपालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) और अकाउंटेंट को ₹33,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय ठेकेदार ने शहर में रिटर्निंग वॉल और सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण किया था। इन निर्माण कार्यों के बकाया बिलों का भुगतान करने के एवज में CMO और अकाउंटेंट द्वारा कमीशन की मांग की जा रही थी। ठेकेदार की शिकायत पर ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।
जैसे ही ठेकेदार ने रिश्वत की रकम ₹33,000 अधिकारियों को सौंपी, पहले से घात लगाकर बैठी ACB की टीम ने दोनों को दबोच लिया। अधिकारियों के हाथ केमिकल युक्त पानी से धुलवाए गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई।
नगरपालिका कार्यालय में दिनदहाड़े हुई इस कार्रवाई से अन्य कर्मचारी और अधिकारी सहमे हुए हैं। ACB की इस मुस्तैदी ने भ्रष्टाचार करने वालों के बीच कड़ा संदेश भेजा है।
दुर्ग | 25 मार्च 2026 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले ने विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के…
जामुल/भिलाई: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री शिवशंकर सेवा मंच द्वारा एक सराहनीय…
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में प्रशासन की घोर लापरवाही का एक…
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आ रही…
रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक…
भिलाई/दुर्ग। कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज के मरम्मत कार्य के चलते 01 अप्रैल से 30…