रायपुर: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शराब की नई रेट लिस्ट जारी कर दी है। आज, 1 अप्रैल 2026 से पूरे प्रदेश में ये नई दरें प्रभावी हो गई हैं। नई सूची में ग्राहकों को कुछ जगह राहत मिली है, तो कुछ ब्रांड्स के लिए अब ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी।
नई रेट लिस्ट की मुख्य बातें:
- देशी शराब: देशी शराब की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है, इसकी दरें पहले की तरह ही रहेंगी।
- विदेशी शराब (लोअर और मीडियम रेंज): इन श्रेणियों की कीमतों में भी कोई फेरबदल नहीं किया गया है, ये भी पहले जैसी ही स्थिर हैं।
- विदेशी शराब (हायर रेंज): प्रीमियम ब्रांड्स के शौकीनों के लिए बड़ी राहत है। हायर रेंज की विदेशी शराब की कीमतों में भारी कटौती की गई है और यह 1000 रुपए तक सस्ती हो गई है।
- बियर और अन्य ब्रांड्स: गर्मी के इस मौसम में बियर पीना थोड़ा महंगा हो गया है। बियर और कुछ अन्य चुनिंदा ब्रांड्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।
आबकारी विभाग द्वारा जारी किए गए इन नए रेट्स के साथ ही आज से प्रदेश की सभी शराब दुकानों पर नई दरों के हिसाब से ही बिक्री शुरू हो गई है।