रायपुर:- राजधानी रायपुर में मानवता और त्वरित पुलिस कार्रवाई की एक मिसाल सामने आई है। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एंबुलेंस को समय पर पहुंचाने हेतु शहर में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर मरीज की जान बचाने का प्रयास किया गया। जानकारी के अनुसार, AIIMS Raipur के डॉक्टर वरुण ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि एक मरीज के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एंबुलेंस को तत्काल Shri Balaji Hospital पहुंचाना आवश्यक है। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर Sanjeev Shukla ने तुरंत ग्रीन कॉरिडोर बनाने के निर्देश दिए।
यातायात पुलिस ने एम्स से बालाजी हॉस्पिटल तक का पूरा रास्ता खाली कर निर्बाध मार्ग तैयार किया। एंबुलेंस दोपहर 2:02 बजे एम्स से रवाना हुई और जी.ई. रोड, मोहबाबाजार, आमापारा, अग्रसेन चौक, तेलघानीनाका, स्टेशन चौक, एक्सप्रेसवे, पंडरी ब्रिज होते हुए 2:17 बजे बालाजी हॉस्पिटल पहुंच गई। इस तरह महज 15 मिनट में एंबुलेंस को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया गया।
मरीज श्रद्धा प्रजापति (39 वर्ष), निवासी पेंड्रा, को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए लाया गया था, जबकि डोनर सुनील कुमार (39 वर्ष), निवासी इटावा (उत्तर प्रदेश) हैं। पूरे ऑपरेशन के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने बेहतरीन समन्वय और त्वरित कार्रवाई का परिचय दिया, जिससे एंबुलेंस को बिना किसी बाधा के समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि आपात स्थिति में Raipur News: प्रशासन की तत्परता कई जिंदगियां बचा सकती है।
महासमुंद। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे…
पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, डायल-112 पर कॉल कर खुद दी सूचना दुर्ग…
बिलासपुर | छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के लिए न्यायपालिका से जुड़ी एक बड़ी और सकारात्मक खबर…
रायपुर |छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य…
लाखों के नुकसान की आशंका, घंटों की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबूरायपुर |…
प्रदेश में 2000 फर्जी CBSE स्कूलों और 1784 स्कूलों में महंगी किताबों की जबरन बिक्री…