रायपुर: राजधानी में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत बढ़ने वाली है। पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद रायपुर के तमाम बड़े होटलों और क्लबों में गैस सप्लाई बंद करने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।
सप्लाई पर रोक के बावजूद मानवीय और अति-आवश्यक सेवाओं का ध्यान रखा गया है। प्रशासन और कंपनियों के निर्देशानुसार, हॉस्पिटल और स्कूलों जैसे अति-आवश्यक स्थानों पर सप्लाई सुचारू रूप से जारी रहेगी, ताकि वहां की व्यवस्था प्रभावित न हो।
हाल ही में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 119 रुपये की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इस बढ़ोतरी के बाद अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2109 रुपये तक पहुंच गई है। एक तरफ बढ़ते दाम और दूसरी तरफ सप्लाई पर लगी रोक ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है।
दुर्ग | 25 मार्च 2026 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले ने विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के…
जामुल/भिलाई: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री शिवशंकर सेवा मंच द्वारा एक सराहनीय…
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में प्रशासन की घोर लापरवाही का एक…
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आ रही…
रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक…
भिलाई/दुर्ग। कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज के मरम्मत कार्य के चलते 01 अप्रैल से 30…