Uncategorized

कोरिया में उप निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

Spread the love

कोरिया/ प्रार्थी सत्येन्द्र कुमार प्रजापति के घर निर्माण केp लिये ईंट बनाने का कार्य मजदूर मोहित घसिया के द्वारा किया जा रहा था। उस कार्य में खोदे गये गढ्‌ढे में पानी भर गया जिससे मजूदर मोहित घसिया के बेटे की मृत्यु उसमें डूबने से हो गयी, जिस पर मृतक के मृत्यु की जांच के संबंध में पुलिस चौकी बचरापोड़ी के एएसआई गुरू प्रसाद यादव के द्वारा प्रार्थी सत्येन्द्र कुमार प्रजापति को आपराधिक प्रकरण न बनाकर केस रफा-दफा करने के लिये दिनांक 21.02.2026 को 50,000 रूपये रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत के सत्यापन में एएसआई गुरू प्रसाद यादव द्वारा दिनांक 22.02.2026 को 25,000 रूपये रिश्वत लेने पर सहमति दी गई। गुरू प्रसाद यादव के चौकी से स्थानांतरण होने के पश्चात् चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अब्दुल मुनाफ के द्वारा दिनांक 23.02.2026 को प्रार्थी सत्येन्द्र कुमार प्रजापति को रिश्वत की रकम लेकर दिनांक 24.02.2026 को चौकी बुलाया गया। उप निरीक्षक अब्दुल मुनाफ को प्रार्थी सत्येन्द्र कुमार प्रजापति से 25,000 रूपये रिश्वत लेते हुए एसीबी अम्बिकापुर के द्वारा रंगे हाथ पकड़ा गया। रिश्वत मांगने के आरोप में सहायक उप निरीक्षक गुरू प्रसाद यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 7. 12 पीसीएक्ट 1988 यथासंशोधित अधिनियम 2018 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

editor

Recent Posts

नक्सल मोर्चे पर ऐतिहासिक कामयाबी: तेलंगाना में 130 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

​हैदराबाद/बस्तर: नक्सलवाद के खिलाफ जारी अभियान में सुरक्षा बलों को अब तक की सबसे बड़ी…

42 seconds ago

अफीम की खेती करना पड़ा भारी: दुर्ग के भाजपा नेता विनायक ताम्रकर पार्टी से निष्कासित

​रायपुर/दुर्ग: छत्तीसगढ़ भाजपा ने कड़ा रुख अपनाते हुए दुर्ग के कद्दावर नेता विनायक ताम्रकर को…

4 hours ago

दुर्ग ब्रेकिंग: खेत में धान नहीं, लहलहा रही थी अफीम की फसल; पुलिस की छापेमारी में बड़ा खुलासा

​दुर्ग। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने अब तक की सबसे…

24 hours ago

सर्व समाज कल्याण समिति ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दी होली की शुभकामनाएं

​भिलाई: होली के पावन अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात…

1 day ago

भीषण सड़क हादसा: दरचुरा (सिमगा)के पास ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 18 घायल

​ सिमगा/छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के सिमगा क्षेत्र के ग्राम दरचुरा के पास आज सुबह एक दर्दनाक…

1 day ago

जशपुर ब्रेकिंग: अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन मकान में घुसी तेज रफ्तार बस, 5 की मौत, कई घायल

​जशपुर : जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र से एक भीषण सड़क हादसे की खबर…

1 day ago