दुर्ग हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के आगमन पर दुर्ग शहर में भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। हिंदू युवा मंच की महिला इकाई ‘आदिशक्ति’ द्वारा आयोजित भव्य वाहन रैली ने पूरे शहर को केसरिया रंग में सराबोर कर दिया। पारंपरिक वेशभूषा और साफे में सजी हजारों महिलाओं ने दोपहिया वाहनों पर सवार होकर सनातन संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का शंखनाद किया।
हिंदू युवा मंच के प्रदेश संयोजक गोविंद राज नायडू, महामंत्री राजेश शर्मा और अध्यक्ष श्री कुमार नायर के मार्गदर्शन में यह रैली जिला संयोजिका डॉ. भावना दिवाकर के नेतृत्व में निकाली गई। रैली का शुभारंभ शहीद चौक (ग्रीन चौक) से हुआ, जो शहर के प्रमुख मार्गों और गांधी चौक से होते हुए प्राचीन चंडी मंदिर पहुंची। पूरे रास्ते “जय श्रीराम” और “जय मां भवानी” के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
इस शक्ति प्रदर्शन में शहर की प्रथम नागरिक महापौर अलका बाघमार सहित सुरेंद्र कौशिक, अरुण सिंह, स्वीटी कौशिक, स्वाती साहू, डॉ. मानसी गुलाटी, तृप्ति चंद्राकर एवं रजनी बघेल जैसी गणमान्य हस्तियां शामिल हुईं। मार्ग में जगह-जगह व्यापारिक और सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।
“यह रैली केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक एकजुटता का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य युवा पीढ़ी को उनके गौरवशाली इतिहास और सनातन मूल्यों से जोड़ना है।”
— डॉ. भावना दिवाकर, जिला संयोजिका (आदिशक्ति)
रैली के सफल संचालन में हिंदू युवा मंच के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में चंडी मंदिर में मां चंडिका की भव्य महाआरती की गई।p
जामुल/भिलाई: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री शिवशंकर सेवा मंच द्वारा एक सराहनीय…
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में प्रशासन की घोर लापरवाही का एक…
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आ रही…
रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक…
भिलाई/दुर्ग। कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज के मरम्मत कार्य के चलते 01 अप्रैल से 30…
पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच बुधवार को ऑल पार्टी मीटिंग हुई. इस मीटिंग…