दुर्ग | छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित शासकीय विश्वनाथ यादव तमास्कर स्नातकोत्तर (साइंस) कॉलेज के छात्रों के लिए एक बड़ी उपलब्धि और खुशखबरी सामने आई है। पिछले पांच वर्षों से राजनीतिक उपेक्षा और फंड की कमी के कारण अधर में लटका ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य अब युद्ध स्तर पर शुरू होने जा रहा है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव की सक्रियता के बाद राज्य सरकार ने इसके लिए 8 करोड़ 96 लाख रुपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है।
सोमवार को कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के इंजीनियरों और कॉलेज प्रबंधन के साथ निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश देते हुए मंत्री ने कहा:
”निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगामी जून 2026 तक हर हाल में प्रोजेक्ट पूरा कर लिया जाए ताकि नए सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र इस आधुनिक सुविधा का लाभ उठा सकें।”
गौरतलब है कि इस भव्य ऑडिटोरियम की आधारशिला पूर्ववर्ती डॉ. रमन सिंह सरकार के दौरान रखी गई थी। तब बजट आवंटित कर काम शुरू भी कर दिया गया था, लेकिन 2018 में सत्ता परिवर्तन के बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इसे ‘फंड की कमी’ का हवाला देते हुए ठंडे बस्ते में डाल दिया था। प्रदेश में भाजपा की सरकार लौटते ही मंत्री गजेंद्र यादव ने प्राथमिकता के आधार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी से चर्चा की और रुके हुए फंड को स्वीकृत कराया।
यह ऑडिटोरियम न केवल दुर्ग बल्कि संभाग का एक प्रमुख सांस्कृतिक और शैक्षणिक केंद्र बनेगा। इसकी तकनीकी और भौतिक विशेषताएं इसे खास बनाती हैं:
निरीक्षण के दौरान मंत्री गजेंद्र यादव ने छात्रों और मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हमारी सरकार शिक्षा और कौशल विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा, “यह ऑडिटोरियम केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं है, बल्कि यह हमारे युवाओं की प्रतिभा को निखारने का एक सशक्त मंच साबित होगा। पूर्व सरकार की उपेक्षा ने छात्रों का कीमती समय बर्बाद किया, लेकिन अब हम इसे रिकॉर्ड समय में पूरा कर जनता को सौंपेंगे।”
आर्थिक तंगी नहीं बनी बाधा, 90% अंक हासिल कर पेश की मिसाल कहते हैं…
अम्बिकापुर | अम्बिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-130) पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे…
पुरानी भिलाई और स्मृति नगर की घटना, छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा- 'मैं सबकी…
राज्य शासन की अनुमति के बिना स्थानांतरण को बताया अवैध, आदेश निरस्त बिलासपुर | छत्तीसगढ़…
दुर्ग। पुरानी भिलाई स्थित पार्थिवी इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रही जेईई मेंस (JEE Mains)…
बिलासपुर। शहर के कोनी क्षेत्र में बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए केंद्र सरकार…