दुर्ग। रंगों के महापर्व होली और होलिका दहन के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस ने कमर कस ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशन में पूरे जिले को सुरक्षा के लिहाज से 10 अनुविभागों में बांटकर 900 से अधिक पुलिस अधिकारी व जवानों को तैनात किया गया है।
पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि त्योहार की आड़ में हुड़दंग करने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों और तीन सवारी बैठने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
होली के पर्व को सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए जिले के समस्त थानों और चौकियों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं, जिसमें जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों से सहयोग की अपील की गई। सुरक्षा का अहसास दिलाने के लिए दुर्ग-भिलाई के प्रमुख क्षेत्रों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च भी निकाला गया।
आज दिनांक 2 मार्च को दोपहर 12:00 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर तैनात समस्त बल को ब्रीफ किया गया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
दुर्ग पुलिस की अपील:
“होली का पर्व आपसी प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।”
रायपुर/दुर्ग: छत्तीसगढ़ भाजपा ने कड़ा रुख अपनाते हुए दुर्ग के कद्दावर नेता विनायक ताम्रकर को…
दुर्ग। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने अब तक की सबसे…
भिलाई: होली के पावन अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात…
सिमगा/छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के सिमगा क्षेत्र के ग्राम दरचुरा के पास आज सुबह एक दर्दनाक…
जशपुर : जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र से एक भीषण सड़क हादसे की खबर…
भिलाई /छत्तीसगढ़ सरकार के बजट 2026-27 ने भिलाईवासियों, विशेषकर वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों…