कवर्धा: नेशनल हाईवे 30 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर चालक की दर्दनाक मौत

Spread the love

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक ट्रेलर और कंटेनर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ट्रेलर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत

​जानकारी के अनुसार, हादसा दशरंगपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम अगरी के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एक ट्रेलर रायपुर की ओर से आ रहा था, वहीं दूसरी दिशा (मध्यप्रदेश) से एक कंटेनर रायपुर की ओर जा रहा था। दोनों वाहनों की रफ्तार इतनी तेज थी कि ग्राम अगरी के पास उनकी आमने-सामने से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के सामने का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

कैबिन में घंटों फंसा रहा चालक

​हादसे के बाद मंजर बेहद खौफनाक था। ट्रेलर का चालक टक्कर के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए कैबिन के भीतर ही फंस गया। काफी मशक्कत के बाद भी उसे समय पर बाहर नहीं निकाला जा सका और घंटों फंसे रहने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

​घटना की सूचना मिलते ही दशरंगपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक के शव को वाहन से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है और दोनों वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *