कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक ट्रेलर और कंटेनर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ट्रेलर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, हादसा दशरंगपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम अगरी के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एक ट्रेलर रायपुर की ओर से आ रहा था, वहीं दूसरी दिशा (मध्यप्रदेश) से एक कंटेनर रायपुर की ओर जा रहा था। दोनों वाहनों की रफ्तार इतनी तेज थी कि ग्राम अगरी के पास उनकी आमने-सामने से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के सामने का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
हादसे के बाद मंजर बेहद खौफनाक था। ट्रेलर का चालक टक्कर के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए कैबिन के भीतर ही फंस गया। काफी मशक्कत के बाद भी उसे समय पर बाहर नहीं निकाला जा सका और घंटों फंसे रहने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही दशरंगपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक के शव को वाहन से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है और दोनों वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई की गई है।
रायपुर/दुर्ग: छत्तीसगढ़ भाजपा ने कड़ा रुख अपनाते हुए दुर्ग के कद्दावर नेता विनायक ताम्रकर को…
दुर्ग। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने अब तक की सबसे…
भिलाई: होली के पावन अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात…
सिमगा/छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के सिमगा क्षेत्र के ग्राम दरचुरा के पास आज सुबह एक दर्दनाक…
जशपुर : जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र से एक भीषण सड़क हादसे की खबर…
भिलाई /छत्तीसगढ़ सरकार के बजट 2026-27 ने भिलाईवासियों, विशेषकर वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों…