खैरागढ़ विधानसभा, शेरगढ़।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा समस्त प्रदेश में “VBGRAMG” योजना को लेकर कृषक-श्रमिक जन जोहर चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज खैरागढ़ विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत शेरगढ़ में चौपाल आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश संयोजक विजेंद्र सिंह (VBGRAMG), प्रदेश संयोजक भूमि त्रुटि सुधार कमलेश सिंह राजपूत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंद्र सिंह चौहान (छ.ग), उपसरपंच कुलदीप सिंह बघेल एवं रोजगार सहायक द्रोपती साहू उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता विजय सिंह ने कहा कि भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था देश की रीढ़ है और आज़ादी के बाद से अब तक सरकारें ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार, आजीविका और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए योजनाएं संचालित करती रही हैं।
कमलेश सिंह राजपूत ने बताया कि इस योजना के तहत ग्रामीण सड़क एवं संपर्क मार्ग, जल संरक्षण, सिंचाई और आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
रविंद्र सिंह चौहान ने कहा कि “VBGRAMG” के नए प्रावधानों से ग्रामीण परिवारों की आय में स्थिरता आएगी, पलायन पर रोक लगेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही गोदाम, हॉट प्रशिक्षण केंद्र और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के निर्माण पर भी जोर दिया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन कुलदीप सिंह बघेल ने किया एवं आभार प्रदर्शन द्रोपती साहू द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पीलाराम, सेवक बघेल, भुनेश्वर साहू, छत्तर वर्मा, हरमुख वर्मा, दिनेश मतवारे, तेजूराम मारकंडे, मिमिन बाई रात्रि, बसंती बाई साहू, अश्वनी वर्मा, इंदिरा वर्मा सहित बड़ी संख्या में कृषक एवं श्रमिक उपस्थित रहे।