Categories: Chhattisgarhpolitics

VB-GRAMG योजना से ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन रोजगार, जल संरक्षण और कृषि को बढ़ावा

Spread the love
VB-GRAMG योजना

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के आवाहन पर विकसित भारत गारंटी फार रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) “VB-GRAMG” योजना के संबंध में खैरागढ़ विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघौरी में श्रमिक जनजौहर चौपाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक विजेंद्र सिंह, प्रदेश संयोजक भूमि त्रुटि सुधार कोमल सिंह राजपूत, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रविंद्र सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा खैरागढ़ केशव चंदेल तथा सरपंच टुम्मन लाल डोंगरे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता विजेंद्र सिंह ने कहा कि यह नई योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने, आय स्तर में वृद्धि करने और आधारभूत संरचना को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि योजना का क्रियान्वयन डिजिटल योजना निर्माण, भुगतान एवं पर्यवेक्षण प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
कोमल सिंह राजपूत ने जानकारी दी कि रोजगार के दिनों में 25% की वृद्धि की गई है। अब 100 दिनों के स्थान पर 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा तथा कृषि सीजन में 60 दिनों का अंतराल रहेगा।
रविंद्र सिंह चौहान ने कहा कि योजना का उद्देश्य जल संरक्षण, ग्रामीण सचिवालयों का सुदृढ़ीकरण, स्थानीय उद्यान विकास और जलवायु-अनुकूल कृषि को प्राथमिकता देना है। बेहतर ग्रामीण संपर्क, भंडारण और परिवहन सुविधाओं से फसलों की कटाई के दौरान होने वाले नुकसान में कमी आएगी।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री उत्तम वर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन केशव चंदेल, जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा खैरागढ़ द्वारा किया गया।
इस अवसर पर रोजगार सहायक सुखदेव वर्मा, प्रेम सागर गुप्ता, गणेश वर्मा, श्रीराम शर्मा, जितेंद्र शर्मा, रामरतन वर्मा, लक्ष्मी मारकंडे, कुंजियां बाई, बिहा बाई साहू, जनपद सदस्य ज्ञानेंद्र वर्मा, जनपद अध्यक्ष राजेश्री शैलेंद्र त्रिपाठी सहित सैकड़ों की संख्या में कृषि श्रमिक उपस्थित रहे।

editor

Recent Posts

अफीम की खेती करना पड़ा भारी: दुर्ग के भाजपा नेता विनायक ताम्रकर पार्टी से निष्कासित

​रायपुर/दुर्ग: छत्तीसगढ़ भाजपा ने कड़ा रुख अपनाते हुए दुर्ग के कद्दावर नेता विनायक ताम्रकर को…

1 hour ago

दुर्ग ब्रेकिंग: खेत में धान नहीं, लहलहा रही थी अफीम की फसल; पुलिस की छापेमारी में बड़ा खुलासा

​दुर्ग। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने अब तक की सबसे…

21 hours ago

सर्व समाज कल्याण समिति ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दी होली की शुभकामनाएं

​भिलाई: होली के पावन अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात…

23 hours ago

भीषण सड़क हादसा: दरचुरा (सिमगा)के पास ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 18 घायल

​ सिमगा/छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के सिमगा क्षेत्र के ग्राम दरचुरा के पास आज सुबह एक दर्दनाक…

1 day ago

जशपुर ब्रेकिंग: अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन मकान में घुसी तेज रफ्तार बस, 5 की मौत, कई घायल

​जशपुर : जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र से एक भीषण सड़क हादसे की खबर…

1 day ago

भिलाई की बदलेगी सूरत: वैशाली नगर को 300 करोड़ की सौगात, कई बड़े विकास कार्यों को मिली मंजूरी

भिलाई /छत्तीसगढ़ सरकार के बजट 2026-27 ने भिलाईवासियों, विशेषकर वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों…

2 days ago