महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्र व्यवहार के आरोप, बेमेतरा CMHO निलंबित

Spread the love
महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्र व्यवहार के आरोप, बेमेतरा CMHO निलंबित

बेमेतरा। महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोपों के मामले में बेमेतरा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को निलंबित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच के बाद यह कार्रवाई की है।

डॉ. रोहलेडर पर महिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ अशोभनीय टिप्पणी करने, आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने और अनुचित स्पर्श जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। मामले की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोप प्रथम दृष्टया पुष्ट पाए गए।

जांच रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की थी। इसके बाद विभाग ने निलंबन आदेश जारी करते हुए डॉ. अमृतलाल रोहलेडर के खिलाफ कार्रवाई की।

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जगदलपुर संभाग के बस्तर में निर्धारित किया गया है। निलंबन के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से जुड़े इस मामले में विभागीय कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य महकमे में भी चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *