भिलाई इस्पात संयंत्र: सेवानिवृत्त श्रमवीरों का सम्मान, एसोसिएशन ने सराहा योगदान

Spread the love
भिलाई इस्पात संयंत्र: सेवानिवृत्त श्रमवीरों का सम्मान, एसोसिएशन ने सराहा योगदान


भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के एससी/एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन (पंजीकरण क्रमांक-6976) द्वारा कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सेक्टर-6 स्थित डॉ. अम्बेडकर प्रेरणा स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कोमल प्रसाद ने की।
​संयंत्र की प्रगति में श्रमवीरों की भूमिका अहम
​मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री कोमल प्रसाद ने अप्रैल 2026 में सेवानिवृत्त हुए श्रमवीरों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए एसोसिएशन सदैव तत्पर है। उन्होंने गर्व के साथ उल्लेख किया कि जिन श्रमवीरों ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष संयंत्र को दिए, उन्हीं की बदौलत बीएसपी ने 11 बार ‘प्रधानमंत्री ट्रॉफी’ हासिल की है। उन्होंने कहा, “आज हमारे साथी पूर्णतः स्वस्थ होकर सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उन्हें सम्मानित करना हमारे लिए गौरव की बात है।”

​विशिष्ट अतिथि और राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दशरथ प्रसाद अहिरवार ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सलाह दी कि सेवानिवृत्ति के पश्चात मिलने वाली राशि का निवेश सही जगह और सोच-समझकर करें।

​समारोह में कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग के निम्नलिखित श्रमवीरों को सम्मानित किया गया:
​श्री बलराम मुआर्य (इंजीनियरिंग एसोसिएट)
​श्री रमेश कुमार राउत (इंजीनियरिंग एसोसिएट)
​एसोसिएशन की ओर से उन्हें पुष्पमाला, शॉल, श्रीफल, एसोसिएशन की पत्रिका ‘नया सवेरा’, शुभकामना पत्रक और मिठाई भेंट की गई। इस अवसर पर सम्मान स्वरूप उनकी धर्मपत्नियों को भी पुष्पगुच्छ प्रदान किए गए।

​कार्यक्रम का सफल संचालन महासचिव विजय कुमार रात्रे ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारिणी सदस्य धनंजय मेश्राम ने दिया। समारोह में कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम मंडावी, उपाध्यक्ष कुमार भारद्वाल, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार सहित बड़ी संख्या में एसोसिएशन के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *