
रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। राज्य शासन द्वारा जारी नए आदेश के तहत प्रदेश में कई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) रैंक के अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।
इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव का असर राजधानी में भी देखने को मिला है। जारी तबादला सूची के अनुसार, रायपुर कमिश्नरेट के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) भी बदल दिए गए हैं। राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
माना जा रहा है कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और पुलिस प्रशासन में कसावट लाने के उद्देश्य से सरकार ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आदेशित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।