दृष्टिबाधित बच्चों के साथ मनाई दीपावली, मिठाइयां और पटाखे देकर बांटी खुशियां

Spread the love
दृष्टिबाधित बच्चों के साथ मनाई दीपावली, मिठाइयां और पटाखे देकर बांटी खुशियां



दुर्ग।
दीपावली का पर्व हर किसी के जीवन में खुशियों और रोशनी का संदेश लेकर आता है। इसी भावना के साथ रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित दृष्टिबाधित छात्रों के विद्यालय में दीपावली का उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद श्रीमती रजनी विजय बघेल, सौरभ बघेल, अनंत उपाध्याय एवं श्रीमती पल्लवी टिकहरिया ने विद्यालय पहुंचकर दृष्टिबाधित बच्चों के साथ समय बिताया और उनके बीच दीपावली की खुशियां साझा कीं।


कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बच्चों को दीपावली की मिठाइयां खिलाईं तथा उनकी पसंद के पटाखे उपहार स्वरूप प्रदान किए। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। अतिथियों ने बच्चों के साथ आत्मीयता से संवाद कर उनके आनंद में सहभागिता निभाई।


इस आयोजन का उद्देश्य दृष्टिबाधित बच्चों के जीवन में भी दीपावली की खुशियां और उल्लास भरना रहा। कार्यक्रम में रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सी.एस. बाजवा, सचिव ज्ञानचंद जैन, कोषाध्यक्ष सुमन कनौजिया, विद्यालय की प्राचार्य श्वेता महोबिया, शिक्षकगण एवं दृष्टिबाधित छात्र उपस्थित रहे।


सभी ने बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव और खुशियों का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *