व्यापार में उत्कृष्ट वृद्धि के लिए चंदन सोनी को मिला “Best Businessman – Promotion & Growth” का खिताब

Spread the love
व्यापार में उत्कृष्ट वृद्धि के लिए चंदन सोनी को मिला “Best Businessman – Promotion & Growth” का खिताब

कम समय में व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मुंबई के प्रतिष्ठित समारोह में मिला राष्ट्रीय सम्मान।

रायपुर। मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित ‘प्राइड भारत अवार्ड्स 2026’ (Pride Bharat Awards 2026) में राजधानी रायपुर के युवा व्यवसायी और ‘आशा ज्वैलर्स’ के संचालक चंदन सोनी ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्हें उनके उत्कृष्ट व्यावसायिक कौशल, निरंतर मेहनत और बेहद कम समय में व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए “बेस्ट बिजनेसमैन – प्रमोशन एंड ग्रोथ 2026” (Best Businessman – Promotion & Growth 2026) के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है।


​समारोह के दौरान बॉलीवुड की मशहूर और दिग्गज अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे के हाथों उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। यह उपलब्धि केवल उनके लिए ही नहीं, बल्कि समूचे रायपुर और छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़े गर्व का विषय है।


​ग्राहकों का विश्वास और नवाचार बना सफलता का आधार
उल्लेखनीय है कि चंदन सोनी ने बेहद कम समय में अपने व्यवसाय को एक मजबूत और विश्वसनीय पहचान दिलाई है। ग्राहकों के भरोसे को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाते हुए, उनके द्वारा किए गए लगातार नवाचारों, कड़ी मेहनत और बेहतर सेवाएं देने की सोच को देखते हुए ही उन्हें इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान के लिए चुना गया।


​टीम और शुभचिंतकों को समर्पित किया अवार्ड
इस गौरवशाली अवसर पर सम्मान प्राप्त करने के बाद चंदन सोनी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए यह अवार्ड अपनी पूरी टीम, परिवार और उन सभी शुभचिंतकों को समर्पित किया, जिन्होंने उनके व्यावसायिक सफर में हमेशा उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट कार्य करने तथा छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन करने के लिए नई प्रेरणा देगा।
​राष्ट्रीय स्तर पर रायपुर के इस युवा व्यवसायी को मिला यह सम्मान प्रदेश के अन्य उभरते हुए युवाओं और नए उद्यमियों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा बनकर सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *