कल से शुरू होगी सीएम हेल्पलाइन नंबर, टोल फ्री नंबर में कॉल कर सीधे बता सकेंगे समस्याएं

Spread the love
कल से शुरू होगी सीएम हेल्पलाइन नंबर, टोल फ्री नंबर में कॉल कर सीधे बता सकेंगे समस्याएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कल यानी 9 जून से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा शुरू हो रही है। इस सेवा के तहत नागरिक 1076 नंबर पर कॉल करके अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा सकेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं लोगों की सुविधा के लिए इस सेवा का शुभारंभ करेंगे।

हेल्पलाइन सेवा टोल फ्री कॉल, वेब पोर्टल और वॉट्सएप के माध्यम से भी उपलब्ध होगी, जिससे लोग आसानी से अपनी शिकायतें और सुझाव दर्ज करवा सकेंगे। इस पहल से जनता को शासन के साथ सीधे संवाद का अवसर मिलेगा और उनकी समस्याओं का समाधान तेज़ी से किया जा सकेगा।

बता दें कि,यह पहल नागरिकों को सरकारी योजनाओं से बेहतर तरीके से जोड़ने और समस्याओं के शीघ्र निवारण के लिए शुरू की जा रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने मुद्दों को निर्भय होकर इस प्लेटफॉर्म पर व्यक्त करें ताकि प्रशासन त्वरित और पारदर्शी तरीके से समाधान कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *