ब्रेकिंग न्यूज़

नवापारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और हाईवा की आमने-सामने भिड़ंत, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Spread the love

2 किमी दूर तक सुनाई दी टक्कर की गूंज, क्षेत्र में दहशत का माहौल

नवापारा-राजिम (रायपुर): राजधानी रायपुर के सीमावर्ती क्षेत्र नवापारा के पास मंगलवार आधी रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा हो गया। पिपरौद-बजरंगपुर नेशनल हाईवे 130C पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास एक ट्रक और रेत से लदे हाईवा के बीच आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसकी आवाज लगभग 2 किलोमीटर दूर तक सुनी गई।

लापरवाही ने ली जान

​मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार रात्रि करीब 12 बजे की है। बताया जा रहा है कि रेत से भरी हाईवा के चालक की भारी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। अनियंत्रित हाईवा ने सामने से आ रहे खाली ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों के सामने का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया, जिससे उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

मृतकों की हुई शिनाख्त

​इस हादसे में जान गंवाने वाले तीन युवकों में से दो पारागांव और एक कुरूद का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शवों को वाहनों से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

क्षेत्र में आक्रोश और डर

​नेशनल हाईवे 130C पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। निर्माणाधीन सड़क और भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार आए दिन लोगों की जान ले रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रेत परिवहन करने वाले वाहन चालक अक्सर नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाते हैं, जिस पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।

editor

Recent Posts

खौफनाक: शक में प्रेमी बना कातिल, प्रेमिका की गला घोंटकर की हत्या

​पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, डायल-112 पर कॉल कर खुद दी सूचना ​दुर्ग…

5 hours ago

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 5 नए स्थाई जज, विधि मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

​बिलासपुर | छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के लिए न्यायपालिका से जुड़ी एक बड़ी और सकारात्मक खबर…

6 hours ago

भीषण गर्मी का कहर: छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से सभी स्कूल बंद, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

​ रायपुर |छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य…

2 days ago

रायपुर: फाफाडीह टिंबर मार्केट में भीषण आग, पायनियर मार्केटिंग का गोदाम जलकर खाक

​लाखों के नुकसान की आशंका, घंटों की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू​रायपुर |…

2 days ago

निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का चाबुक: 3 साल की फीस रिपोर्ट तलब, नियम तोड़ने वालों पर होगी FIR

​प्रदेश में 2000 फर्जी CBSE स्कूलों और 1784 स्कूलों में महंगी किताबों की जबरन बिक्री…

2 days ago

साय कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: महिलाओं को जमीन रजिस्ट्री में 50% की छूट, छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने उच्चस्तरीय कमेटी गठित

​रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय (महानदी भवन) में…

3 days ago